[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व उपभोक्ता दिवस पर झुंझुनूं आयोग के कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व उपभोक्ता दिवस पर झुंझुनूं आयोग के कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना

राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरण निस्तारण पर अध्यक्ष मनोज कुमार मील की प्रशंसा

झुंझुनूं : विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय उपभोक्ता सम्मेलन में झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यों की विशेष सराहना की गई। सम्मेलन में राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छवाहा ने झुंझुनूं आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर झुंझुनूं आयोग ने उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोगों का मूल उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है तथा झुंझुनूं जिला उपभोक्ता आयोग इस दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मनोज कुमार मील के नेतृत्व में झुंझुनूं आयोग की बेंच ने बड़ी संख्या में प्रकरणों का निस्तारण कर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया, जो पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

जयपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपभोक्ता मामलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, उपभोक्ता अदालतों की कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा हुई।

सम्मेलन में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमरिंदर प्रताप साही, उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा, राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष जस्टिस देवेंद्र कच्छवाहा तथा उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के उपयोग के लिए भी आह्वान किया गया। सम्मेलन में उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त वस्तुओं के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles