उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 का द्वितीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट टेस्ट आयोजित
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 का द्वितीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट टेस्ट आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 का द्वितीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट टेस्ट का आयोजन संपूर्ण चूरू जिले में किया गया। परीक्षा के प्रभावी संचालन एवं संपादन के लिए जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खींवासर (चूरू), राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरतवासिया (तारानगर, चूरू), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगटिया बाघानवतान (तारानगर, चूरू), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगटिया कच्छावतान (तारानगर, चूरू) तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम नवीन (तारानगर, चूरू) के परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 36,000 नवसाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु उल्लास पोर्टल पर शॉर्टलिस्ट कर चिन्हित किया गया था, जबकि परीक्षा में कुल 32,145 नवसाक्षर सम्मिलित हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062665

