[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में क्रिकेट महोत्सव: ट्रायल्स में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में क्रिकेट महोत्सव: ट्रायल्स में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : समसपुर रोड स्थित निजी मैदान में रविवार को राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत हाई-एनर्जी ट्रायल्स आयोजित किए गए, जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 और ओपन आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि जयपुर और हनुमानगढ़ में सफल आयोजन के बाद झुंझुनूं में भी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला, जिससे युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ने की नई दिशा मिल रही है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, चंद्रप्रकाश जोशी तथा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राकेश सहल मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजकों के अनुसार राजस्थान क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल्स झुंझुनूं के बाद बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और सीकर सहित अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।

ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान में पूरे दिन क्रिकेट का रोमांच बना रहा। आयोजकों ने इसे युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे मंच से ही कई खिलाड़ी आगे चलकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं।

Related Articles