[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराएं नहीं, समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराएं नहीं, समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराएं नहीं, समस्या होने पर कंट्रोल रूम से करें संपर्क

झुंझुनूं : जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों या पैनिक की स्थिति में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01592-232237 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है

Related Articles