‘आपां नै तो बेटी बचाणी है’ फिल्म के कलाकार आशीष गौतम ‘आशु’ की टीम बनी आर्टिस्ट प्रीमियर लीग की चैंपियन
‘आपां नै तो बेटी बचाणी है’ फिल्म के कलाकार आशीष गौतम ‘आशु’ की टीम बनी आर्टिस्ट प्रीमियर लीग की चैंपियन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थानी फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है के कलाकार आशीष गौतम ‘आशु’ की टीम ने कलाकारों के बीच आयोजित आर्टिस्ट प्रीमियर लीग (एपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित इस लीग में कलाकारों की कुल पांच टीमों ने भाग लिया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजेन्द्रसिंह शेखावत ने विजेता बनने पर कप्तान आशीष गौतम ‘आशु’ सहित पूरी टीम को बधाई दी।
टैलेंट्स विला के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के कलाकारों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और जुड़ाव को मजबूत करना रहा। लीग में टीमों का नेतृत्व प्रदीप कथक, आशीष गौतम ‘आशु’, संदीप जांगिड़ और मुकुल भाटी ने किया, जबकि मशहूर कॉमेडियन गौतम ‘गोटी’ पारीक की टीम भी आकर्षण का केंद्र रही।
फाइनल मुकाबले में आशीष गौतम ‘आशु’ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदीप कथक की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम में आशीष गौतम ‘आशु’, रोहिताश, नूर, रजत, ओम और शीशराम जाखड़ शामिल रहे। वहीं प्रदीप कथक की टीम उपविजेता रही, जिसमें प्रदीप कथक, बजरंग कथक, हर्षित, आदित्य, राहुल और हिमांशु ने खेला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमांशु प्रजापत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर टैलेंट्स विला के संरक्षक बजरंग कथक ने कहा कि यह आयोजन केवल खेल तक सीमित नहीं था, बल्कि कलाकारों के बीच रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास भी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा अधिकारी ओम फगेड़िया और सुरेश फगेड़िया मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आशीष गौतम ‘आशु’ ने फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है में खलनायक ‘भवानी दादा’ का प्रभावशाली किरदार निभाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062642

