[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

सीकर जिला खेल स्टेडियम में दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : पंच गौरव योजना के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय बालक-बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सांवली रोड स्थित जिला खेल स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से बालक एवं बालिका वर्ग की करीब 21 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी और एक-एक प्रशिक्षक शामिल है।

जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि पंच गौरव योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल खेल को जिले के पंच गौरव में भी शामिल किया गया है और इस खेल में सीकर जिले ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

गोदारा ने बताया कि सीकर के निकटवर्ती दूजोद गांव को बास्केटबॉल की खान के रूप में जाना जाता है। जिले से अब तक करीब 26 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें दो ओलंपियन अवॉर्डी और एक अर्जुन अवॉर्डी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट भी प्रदान की जाएगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व खेल अधिकारी एवं गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित भंवर सिंह शेखावत, जिला बास्केटबॉल संघ सचिव अयूब खान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच राजेंद्र सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, नवनीत सिंह चौधरी, कोच जसवंत सिंह शेखावत सहित कई शारीरिक शिक्षक व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles