सूरजगढ़ में कांशीराम की जयंती मनाई
सूरजगढ़ में कांशीराम की जयंती मनाई
सूरजगढ़ : भारत मुक्ति मोर्चा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूरजगढ़ स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में कांशीराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम कटारिया ने की। इस दौरान सीताराम पंवार, ओमप्रकाश सेवदा तथा सोहनलाल बाकोलिया ने कांशीराम के जीवन चरित्र एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राधेश्याम चिरानिया, छोटेलाल गजराज, गुलजारीलाल चावला, भागीरथ प्रसाद बाकोलिया, फूलचंद सुनिया, रोहिताश कुमार सुनिया, श्यामलाल सैनी, रतनलाल चेतीवाल, एडवोकेट रतनलाल, फूलचंद फुलवरिया, नत्थूराम कटारिया, ईश्वर प्रसाद अमरोहा, हुकमीचंद सोकरिया, बजरंगलाल सुनिया, लक्ष्मण बाकोलिया सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2062523


