[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंसान का था बालाजी मंदिर में मिला खून:FSL जांच में हुई पुष्टि,पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंसान का था बालाजी मंदिर में मिला खून:FSL जांच में हुई पुष्टि,पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे

इंसान का था बालाजी मंदिर में मिला खून:FSL जांच में हुई पुष्टि,पुलिस ने खंगाले 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके के पिपराली गांव में बालाजी मंदिर में शुक्रवार सुबह फर्श पर खून मिलने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर यहां पर यह खून आया कैसे। FSL जांच में पुष्टि हुई है कि यह इंसान का ही खून था। हकीकत पता लगाने के लिए पुलिस अब तक 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी देख चुकी है।

दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद के अनुसार शुक्रवार सुबह पिपराली गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि वाटरवर्क्स ऑफिस में बने बालाजी मंदिर में खून पड़ा मिला। मंदिर में रवि नाम का युवक पूजा करता था। जो गुरुवार को पूजा करके चला गया था। जब शुक्रवार सुबह आया तो उसने ही सबसे पहले खून देखा था। पुलिस ने मौके पर FSL टीम को भी बुलाया।

टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए,जब खून की जांच हुई तो सामने आया कि यह खून किसी इंसान का है। हालांकि पुलिस ने जब मंदिर के सामने की तरफ के एरिया के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है जो संदिग्ध लगे।

बालाजी मंदिर के पीछे की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन उसकी DVR नहीं चल रही। इसलिए उसे सीकर में एक्सपर्ट्स के पास भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि इस DVR की रिकॉर्डिंग से उन्हें कोई क्लू मिल सकता है।

थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद का कहना है कि हो सकता है कि कोई आदमी घायल होकर यहां आया हो। या फिर मंदिर में उसने खुद को ही जख्मी कर लिया हो। फिलहाल सभी एंगल पर जांच जारी है।

Related Articles