[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में बाइक में लगी आग, युवक सुरक्षित बचा:शॉट सर्किट की वजह से हुआ हादसा, पल्सर जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में बाइक में लगी आग, युवक सुरक्षित बचा:शॉट सर्किट की वजह से हुआ हादसा, पल्सर जलकर राख

लक्ष्मणगढ़ में बाइक में लगी आग, युवक सुरक्षित बचा:शॉट सर्किट की वजह से हुआ हादसा, पल्सर जलकर राख

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत 

लक्ष्मणगढ़ : जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, बाइक चला रहा युवक समय रहते नीचे उतर गया और सुरक्षित बच गया।

यह घटना लक्ष्मणगढ़ में नरोदड़ा स्टैंड के पास हुई। सालासर निवासी एक युवक अपनी पल्सर आरएस 200 बाइक से सालासर से सीकर जा रहा था। लक्ष्मणगढ़ में मोदी कॉलेज के आगे एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद वह नेशनल हाईवे पर चढ़ा था। नेशनल हाईवे पर आगे बढ़ने के दौरान युवक के पास किसी परिचित का फोन आया। उसने नरोदड़ा स्टैंड से आगे बाइक रोककर फोन पर बात करना शुरू कर दिया।

फोन पर बात करते समय ही अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही युवक तुरंत बाइक से उतर गया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बाइक की वायरिंग में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles