अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत:रींगस में शव मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त जारी
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत:रींगस में शव मोर्चरी में रखवाया, शिनाख्त जारी
जाजोद : सीकर जिले के जाजोद थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर ठिकरिया के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को रींगस उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जाजोद थाना पुलिस को देर रात ठिकरिया के पास हाईवे पर एक वृद्ध महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। हेड कांस्टेबल संतोष गुर्जर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर यह प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना का मामला प्रतीत हुआ।
मृतका के हाथ में दो श्याम पताका मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी धार्मिक यात्रा या दर्शन के लिए जा रही थी।
फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को पहचान के लिए रींगस उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062503

