[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत:किश्त लेने जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत:किश्त लेने जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत:किश्त लेने जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक किश्त लेने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे सरकारी जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रतनगढ़ के वार्ड चार निवासी परमेश्वरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उनका बेटा भागीरथ (26) राजलदेसर में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम को भागीरथ अपनी बाइक पर राजलदेसर से जैतासर किश्त लेने जा रहा था।

रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाइक से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भागीरथ को जालान अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles