[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत:NH 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत:NH 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल

सीमेंट केमिकल से भरे टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत:NH 11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में एनएच 11 पर बीकानेर पुलिया के पास सीमेंट केमिकल से भरे एक टैंकर और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश (33) सीमेंट का केमिकल भरकर बीकानेर से रतनगढ़ की ओर आ रहा था। उसके आगे चल रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, क्योंकि उसके सामने गोवंश आ गया था। इसी कारण ओमप्रकाश के टैंकर की ट्रेलर से भिड़ंत हो गई।

हादसे में टैंकर ड्राइवर ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles