चिड़ावा में विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया:वक्ता बोले-जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार
चिड़ावा में विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया:वक्ता बोले-जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के सनातन आश्रम में रविवार को विश्व उपभोक्ता दिवस के मौके पर एक जागरूकता समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और बाजार में होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था।
उपभोक्ताओं को अधिकार के बारे में बताया
झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति के जिलाध्यक्ष प्रभु शरण तिवाड़ी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की बारीकियों पर प्रकाश डाला और कहा कि “जागो ग्राहक जागो” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य का आधार है। तिवाड़ी ने जोर दिया कि जागरूक उपभोक्ता खरीदारी के समय पक्का बिल लेकर और गुणवत्ता मानकों की जांच करके अनुचित व्यापार प्रथाओं पर अंकुश लगा सकते हैं।
इसी क्रम में, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल और शिक्षाविद रमेश शर्मा ने डीजे के तेज संगीत पर रोक लगाने या उसकी आवाज की सीमा तय करने का आह्वान किया।
ऑनलाइन शॉपिंग पर होने वाली धोखाधड़ी की चर्चा की
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रवासी उद्योगपति हुक्मीचंद लाम्बीवाला, जिला उपाध्यक्ष शिक्षाविद हीरालाल, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, संगठन प्रभारी कैप्टन शंकरलाल महरानिया, डॉ. शंभू पंवार, कांतिप्रसाद हलवाई, डॉ. एलके शर्मा और कवि नगेंद्र शास्त्री शामिल थे। वक्ताओं ने डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने और अपनी शिकायतों को उपभोक्ता फोरम तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक शर्मा ने किया। इस अवसर पर रमेश शर्मा, बालकृष्ण चौरासिया, गिरधर गोपाल महमिया, रजनीकांत मिश्रा, सुरेश शेखावत, तेजप्रकाश सोनी, मनीष शर्मा, आयुष मोरोलिया, महेन्द्र रणवा, शिक्षाविद रामनिवास जांगिड़, रामू सोलंकी, मातादीन महर्षि और देवदत्त शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज में चेतना जगाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2062461

