राजसखी मेले का समापन समारोह 15 मार्च को
राजसखी मेले का समापन समारोह 15 मार्च को
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला प्रशासन और राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजसखी मेले का समापन समारोह 15 मार्च को सुबह 11 बजे शहीद परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगा।
7 से 15 मार्च तक आयोजित इस मेले में राज्य के विभिन्न जिलों और जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू होंगे। कार्यक्रम के दौरान बजट घोषणा के तहत पात्र लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। साथ ही मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन श्रेष्ठ स्टॉलों को सम्मानित किया जाएगा।
राजसखी मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अवसर प्रदान करना है। मेले में हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्त्र और गृह सज्जा सामग्री सहित कई स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा।
जिला प्रशासन व राजीविका ने आमजन से समापन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061560


