जन जागृति संस्थान द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
जन जागृति संस्थान द्वारा सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला जन जागृति संस्थान की ओर से माननगर स्थित एमकेपी लाइब्रेरी के पास सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नन्हीं बालिकाओं हंसिका और रानी ने किया।
संस्था सचिव एडवोकेट पारस सैन ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का संचालन सीए लोकेश अग्रवाल ने किया और उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पर्यावरण सुधार समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सेवानिवृत्त सेशन कोर्ट रीडर मांगीलाल सेन, एडवोकेट सुरेश पुरोहित, एडवोकेट पंकज बावलिया, एडवोकेट हेमकृष्ण कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बालिकाएं और युवतियां भी शामिल हुईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061562


