[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांत कार्यकारिणी बैठक को लेकर की प्रेस वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांत कार्यकारिणी बैठक को लेकर की प्रेस वार्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांत कार्यकारिणी बैठक को लेकर की प्रेस वार्ता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जैन गेस्ट हाऊस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू द्वारा पत्रकार वार्ता की गई जिसमें जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री शुभेंद्र सिंह निर्वाण द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने बैठक की संपूर्ण जानकारी प्रेषित की, उन्होंने बताया की बैठक में आगामी अभियान, कार्यक्रम, व संगठनात्मक विषयों की विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी।

बैठक कुल 12 सत्र रहेंगे, जिसमें जयपुर प्रांत के 22 जिलों में से 153 कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे। कार्यकारिणी में विशेष रूप से उतर पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा साथ ही जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री पूरन सिंह शाहपुरा, प्रांत अध्यक्ष डॉ दिनेश जैन भी उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता प्रांत मंत्री शुभेंद्र के द्वारा आगामी प्रमुख अभियानों वह कार्यक्रमों को लेकर भी पूर्ण जानकारी दी हल्दीघाटी के 450 से वर्ष पर हल्दीघाटी गौरव ज्ञान परीक्षा, परिसरों में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान, महारानी अबका का चोटा की 500 भी जयंती पर कार्यक्रम, भगवान बिरसा मुंडा जन्मजयंती सार्दसती पर कार्यक्रम इन सभी पर को लेकर योजना की जाएगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू के जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि जयपुर प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक 14 मार्च शाम से शुरू होकर 15 मार्च शाम तक जैन गेस्ट में रहेगी,चूरू जिले के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय की कई वर्षों के बाद चूरू को प्रांत कार्यकारिणी बैठक करवाने की जिम्मेदारी मिली। सभी कार्यकर्ता 5 दिनों से व्यवस्थाओं में लगे हैं।

Related Articles