चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती – दस्तावेज सत्यापन जारी संयुक्त निदेशक संभाग चूरू ने किया निरीक्षण
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती - दस्तावेज सत्यापन जारी संयुक्त निदेशक संभाग चूरू ने किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य का निरीक्षण संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में लगातार चौथे दिन जारी रहा। रविवार को अंतराल रहेगा और सोमवार से अगला चरण शुरू होगा।
दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के निर्देशन में सेठ गोपी राम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से चल रहा है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय संभाग चूरू महेंद्र बड़सरा और सम्पत सिहं द्वारा लगातार वरिष्ठ उपजिला शिक्षा अधिकारी फिजिकल कमल किशोर, बेधडक बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिहं धर्मेंद्र मुंड गरिमा चाहर के साथ अपनी टीमों के साथ समन्वय कर पुरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण कार्य किया जा रहा है।
सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रति दिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच व सत्यापन कार्य का लक्ष्य दिया गया है। आज चौथे दिन सामान्य अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच की गयी आज कुल 605 उपस्थित रहे 145 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । यद्यपि भर्ती की शैक्षणिक यौग्यता सैकेडरी उत्तीर्ण है मगर उच्च यौग्यता वाले अभ्यर्थी ज्यादा संख्या मे दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए है।
आनलाइन फिडिगं का कार्य प्रतिदिन
निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के निर्देशानुसार रामचंद्र जांगिड, विजय मीणा,रघुवीर स्वामी ,संजय गुप्ता , प्रकाश सैनी, नितेश शर्मा मनोज वर्मा मनमोहन सैनी व विकास शर्मा द्वारा सत्यापन पात्रता की फाईल्स के डेटा फिडिंग का कार्य पुरा होने तक प्रतिदिन रात तक किया जा रहा है। प्रतिदिन की सूचना आनलाइन निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर प्रेषित की जा रही है। सेठ गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश फगेडिया द्वारा पुरी व्यवस्था मे शानदार सहयोग दिया जा रहा है।
अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया
का संचालन शारीरिक शिक्षको की टीम द्वारा – अभ्यर्थियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ परिसर में टोकन व बायोमेट्रिक प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कार्य गोगराज, कुलदीप कुल्हरी, पिकेंश, सुमित्रा व ममता द्वारा किया जा रहा है जिसे अभ्यर्थियों द्वारा भी सराहा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061552


