[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरो प्लांट खराब होने से ठाठवाड़ी में पेयजल संकट, ग्रामीणों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरो प्लांट खराब होने से ठाठवाड़ी में पेयजल संकट, ग्रामीणों में रोष

आरो प्लांट खराब होने से ठाठवाड़ी में पेयजल संकट, ग्रामीणों में रोष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम ठाठवाड़ी में लगे पानी के फिल्टर आरो प्लांट के बंद होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पिछले करीब छह माह से शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सरकार द्वारा कई वर्ष पहले गांव में आरओ फिल्टर प्लांट लगाया गया था, जिसके माध्यम से पूरे गांव को फिल्टर किया हुआ पानी उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन पिछले करीब छह महीनों से यह प्लांट बंद पड़ा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम के प्रशासक डॉ. किशोरी लाल यादव ने बताया कि इस प्लांट से पूरे गांव को शुद्ध पेयजल मिलता था। वर्तमान में प्लांट में पानी की सप्लाई भी आ रही है और मशीन भी चालू हालत में है, लेकिन सप्लाई देने वाला कर्मचारी पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को फिल्टर पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

अब इस संबंध में जिला कलेक्टर झुंझुनूं और अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग खेतड़ी को भी शिकायत भेजी गई है, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को फिल्टर पानी उपलब्ध कराया जा सके। डॉ. यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

Related Articles