[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन

खेतड़ी नगर : राउमावि पपुरना की ओर से सनातन धर्म मंदिर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या राजेश धाबाई ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना तथा विशिष्ट अतिथि महामंत्री अभिषेक पारीक और उपाध्यक्ष राजेश ढाडेल मौजूद रहे।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी अभय सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि सवाई सिंह ने राष्ट्रीय सेवा को सबसे उत्तम सेवा बताते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विमल शर्मा, रमेश पांडे, विकास, आलोक जैदिया, राजेश नारवाल, अनुराग शर्मा और सुमन तिवाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सरजीत कुमार ने किया।

Related Articles