“जिन्दगी मुस्कुराती रहे” पुस्तक लेखन के लिए पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानियां सम्मानित
"जिन्दगी मुस्कुराती रहे" पुस्तक लेखन के लिए पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानियां सम्मानित
जयपुर : पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), जयपुर चैप्टर द्वारा शनिवार को यूथ हॉस्टल के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानियां को उनकी उत्कृष्ट कृति “जिन्दगी मुस्कुराती रहे” के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गोविंद पारीक ने डॉ. दोचानियां को संस्था की ओर से प्रतीक चिह्न भेंट कर और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दोचानियां के साहित्यिक योगदान और उनकी पुस्तक की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।
इस गरिमामयी अवसर पर पारीक ने कहा कि, “डॉ. लीलाधर दोचानियां की यह कृति समाज में सकारात्मकता का संचार करती है और आज के दौर में ऐसी पुस्तकों की बहुत आवश्यकता है।”
सम्मान ग्रहण करने के बाद पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. लीलाधर दोचानियां ने अपनी पुस्तक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “साहित्य का मुख्य लक्ष्य मनुष्य के चेहरे पर मुस्कान लाना और उसे जीवन के प्रति आशावान बनाना है। यह सम्मान मेरे लेखन के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।”
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में पीआरएसआई जयपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्था की उपाध्यक्ष कविता जोशी और महासचिव मनीष दूजा भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने डॉ. दोचानियां को बधाई दी। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य साहित्यकार और पीआर प्रोफेशनल भी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061526


