सरगोठ में राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, 47 लाख रुपए की लागत से बनेगा अस्पताल
सरगोठ में राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, 47 लाख रुपए की लागत से बनेगा अस्पताल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले के सरगोठ गांव में पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक सुभाष मील ने शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास किया। करीब 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन की आधारशिला संतों के सानिध्य में रखी गई।
गणपति धाम के समीप आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पशु चिकित्सालय भवन बनने से सरगोठ सहित आसपास के गांवों के पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। पशु चिकित्सालय बनने से पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी और पशुधन की बेहतर देखभाल संभव हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। संतों के आशीर्वाद के साथ शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060554


