[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज का प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : दिल्ली निवासी तरुण खटीक की हत्या के विरोध में शुक्रवार को श्रीमाधोपुर में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की तथा आरोपियों का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित न्यायालय में सुनवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। साथ ही आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच कर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

इसके अलावा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, अवैध नेटवर्क पर रोक लगाने तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष कार्यबल के गठन की मांग भी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Related Articles