निजी बस ने बाइक को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, शेरवानी लौटाने जा रहे थे
निजी बस ने बाइक को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, शेरवानी लौटाने जा रहे थे
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के गाड़ाखेड़ा मार्ग पर एक निजी बस ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूल्हे की शेरवानी वापस देने के लिए जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, सांवलोद निवासी कोमल पुत्र रोहिताश और सुशील पुत्र सुनील अपने भाई की शादी के बाद काम से चिड़ावा आ रहे थे। वे दूल्हे की शेरवानी वापस देने के लिए गांव से निकले थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों की मदद की। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया और मौके पर प्राथमिक सहायता भी प्रदान की।
चिड़ावा अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. निर्मला के नेतृत्व में चिकित्सा टीम और नर्सिंगकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2060568


