भाजपा जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनूं में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी तथा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। मंच पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्बर पूनिया, जिला महामंत्री डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत, योगेन्द्र मिश्रा, दलीप सैनी तथा पिलानी विधानसभा क्षेत्र से राजेश दहिया भी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान को मंडल और बूथ स्तर तक सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है।
खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाएं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ और मंडल स्तर तक जानकारी पहुंचानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 15 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक मंडल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भाजपा के इतिहास, विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र मिश्रा ने किया, जबकि अंत में दलीप सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष अहलावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, शौकत अली चौहान, रतन सिंह तंवर, बी.एल. वर्मा, महावीर ढाका, अजय चाहर, मंजू सैनी, विनोद कुमावत, निखिल शर्मा, सुरेन्द्र रसगणिया, सौरभ सोनी, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, मुरली मनोहर शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060467


