[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पेयजल-बिजली आपूर्ति सुचारू रखने पर जोर:विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पेयजल-बिजली आपूर्ति सुचारू रखने पर जोर:विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

खेतड़ी में पेयजल-बिजली आपूर्ति सुचारू रखने पर जोर:विधायक ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

खेतड़ी : खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने शुक्रवार को कापर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक गुर्जर ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान बिजली, क्षतिग्रस्त सड़कों और पेयजल से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें सामने आईं। विधायक ने खेतड़ी क्षेत्र के विकास पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण खेतड़ी विकास के लिए प्रयासरत रहा है, लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के कारण पूर्व में अपनी पहचान नहीं बना पाया। आगामी समय में खेतड़ी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

उन्होंने खेतड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विकास को गति मिलेगी। विधायक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक जनसुनवाई केंद्र भी स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य है कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और समस्याएं लंबित न रहें।

इस अवसर पर बबलू अवाना, सतीश कुमार, रोहिताश गुर्जर, धर्मपाल, राजपाल, रविंद्र, राधेश्याम, नरेश कुमार, अजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles