[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अर्धसैनिक बल कैंटीन में चोरी:पीछे से दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अर्धसैनिक बल कैंटीन में चोरी:पीछे से दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

चिड़ावा में अर्धसैनिक बल कैंटीन में चोरी:पीछे से दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

चिड़ावा : चिड़ावा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित अर्धसैनिक बल कैंटीन में देर रात तोड़फोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद के चलते कुछ लोगों ने कैंटीन की दीवार को मशीन से तोड़ दिया और सामान चोरी करने का आरोप है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

कैंटीन संचालक सुरजीत सिंह ने बताया- उनका विद्याधर नाम के व्यक्ति के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पूर्व में कोर्ट और आपसी सहमति से दीवार बनाकर बंटवारा किया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस मामले में पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों को पाबंद किया था।

रात 1:30 बजे हुई चोरी

सीसीटीवी के अनुसार, बीती रात करीब 1:30 बजे तीन-चार युवक मशीन लेकर कैंटीन पहुंचे और दीवार को ढहा दिया। पीड़ित सुरजीत सिंह का आरोप है कि तोड़फोड़ के साथ-साथ दुकान से कीमती सामान भी चोरी किया गया है।

सुबह लगभग 8 बजे जब कैंटीन खोली गई, तो दीवार टूटी हुई और सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई मशीन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने विद्याधर, विकास और नेत्रपाल के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles