खाटूश्यामजी मेले में महिला का खोया मोबाइल पुलिस ने लौटाया:नाथद्वारा से परिवार के साथ दर्शन के लिए आई थी, नीमकाथाना के पुलिसकर्मियों ने दिया वापस
खाटूश्यामजी मेले में महिला का खोया मोबाइल पुलिस ने लौटाया:नाथद्वारा से परिवार के साथ दर्शन के लिए आई थी, नीमकाथाना के पुलिसकर्मियों ने दिया वापस
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मेले में ड्यूटी पर तैनात नीमकाथाना के दो पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल उसे वापस लौटाया। जानकारी के मुताबिक, नाथद्वारा निवासी महिला श्रद्धालु निशिता का मोबाइल मेले के दौरान कहीं गिर गया था।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान के गनमैन और एसडीएम राजवीर यादव के सुरक्षा गार्ड सुरेश कुमार को ड्यूटी के दौरान एक वीवो कंपनी का बंद मोबाइल मिला।
मोबाइल मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके मालिक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मोबाइल को चार्ज कर चालू करने पर उस पर एक कॉल आया। बातचीत से पता चला कि यह मोबाइल नाथद्वारा की महिला श्रद्धालु का है, जो खाटू श्यामजी मेले में दर्शन के लिए आई थीं।
पुलिसकर्मियों ने महिला से संपर्क किया और उसे नीमकाथाना बुलाया। शुक्रवार को महिला को उसका मोबाइल सुरक्षित वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु ने पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060274


