[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान:कुछ जगहों पर गैस एजेंसियां बंद, संचालक बोले- सर्वर ठप से नहीं हो रही बुकिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान:कुछ जगहों पर गैस एजेंसियां बंद, संचालक बोले- सर्वर ठप से नहीं हो रही बुकिंग

लक्ष्मणगढ़ में सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान:कुछ जगहों पर गैस एजेंसियां बंद, संचालक बोले- सर्वर ठप से नहीं हो रही बुकिंग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का सर्वर ठप होने के कारण पिछले तीन-चार दिनों से गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को कस्बे की तीन में से दो गैस एजेंसियों पर या तो स्टॉक नहीं मिला या वे बंद रहीं।

कुछ एजेंसियां बंद, तो कहीं पर स्टॉक खत्म

सीकर लिंक रोड स्थित लक्ष्मणगढ़ गैस सर्विस शुक्रवार सुबह से बंद रही। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में बुकिंग करवाने और सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, विवेक गैस सर्विस पर स्टॉक नहीं होने की जानकारी दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। फिलहाल, केवल सोमानी गैस सर्विस पर ही सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं, जहां पहले से बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

4 दिनों से सर्वर ठप

बताया जा रहा है कि तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का इंटरनल सर्वर SDMS (Sales and Distribution Management System) पिछले तीन-चार दिनों से बंद पड़ा है। इस तकनीकी खराबी के कारण इंडेन गैस के उपभोक्ता मोबाइल, व्हाट्सएप और ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों ने गैस एजेंसियों पर लगाया कालाबाजारी के आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें एजेंसियों से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि बाजार में चाय-नाश्ते की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर खुलेआम दिखाई दे रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोप भी लगने लगे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि बंद एजेंसियों पर कोई जवाब देने वाला मौजूद नहीं है और उनके फोन भी नहीं लग रहे हैं।

एडवांस बुकिंग वालों को मिल रहे सिलेंडर

सोमानी गैस सर्विस के संचालक प्रेम सोमानी ने बताया- उनके यहां गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वर ठप होने के कारण नई बुकिंग नहीं हो पा रही है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से हो रखी है, उन्हें आसानी से सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

प्रेम सोमानी ने आगे बताया- गुरुवार को दिनभर सर्वर बंद रहने के बाद रात में बुकिंग हुई थी। जिन लोगों ने उस दौरान बुकिंग करवाई थी, उन्हें शुक्रवार को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए।

Related Articles