जयपुर-सीकर हाईवे को 6 लेन करने की मांग:रामलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को लिखा लेटर, राधास्वामी बाग कट पर पुलिया का अनुरोध
जयपुर-सीकर हाईवे को 6 लेन करने की मांग:रामलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को लिखा लेटर, राधास्वामी बाग कट पर पुलिया का अनुरोध
चौमूं : चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 को 6 लेन में अपग्रेड करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर चौमूं स्थित राधास्वामी बाग कट पर पुलिया और सर्विस रोड के निर्माण का भी अनुरोध किया है।
शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि वर्तमान में यह मार्ग 4 लेन का है, लेकिन इस पर यातायात का दबाव इसकी क्षमता से कई गुना अधिक हो चुका है। यह मार्ग खाटूश्यामजी मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं।
‘वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दबाव बढ़ा’
उन्होंने आगे कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को राजधानी जयपुर से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां भारी वाहनों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है। इस अत्यधिक यातायात के कारण कई स्थानों पर लगातार ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है।
पूर्व विधायक ने विशेष रूप से चौमूं क्षेत्र के राधास्वामी बाग कट का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यहां फ्लाईओवर या पुलिया नहीं होने से शहर के अंदर वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिसके परिणामस्वरूप आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और स्थानीय लोगों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060273


