कार की टक्कर से 11 वर्षीय बालक की मौत:गुरुवार शाम लक्ष्मणगढ़ में हुआ हादसा, घर लौट रहा था बालक
कार की टक्कर से 11 वर्षीय बालक की मौत:गुरुवार शाम लक्ष्मणगढ़ में हुआ हादसा, घर लौट रहा था बालक
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बालक के पिता हरिप्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र आर्यन गुरुवार शाम किसी निजी काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060273


