झुंझुनूं के खांदवा में प्लॉट को लेकर चले लाठी-डंडे:दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, 2013 से चल रहा विवाद
झुंझुनूं में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े:लोहे की रॉड, डंडे लेकर महिलाएं भी भिड़ी; घायलों का इलाज जारी
बुहाना : जिले के बुहाना थाना क्षेत्र के खांदवा गांव में गुरुवार सुबह प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और सरियों से हुए हमले में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग लाठी और लोहे की रॉड से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए बुहाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक पक्ष की रेणु यादव पत्नी बाबूलाल अहीर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह अपने प्लॉट में भैंस बांध रही थी और उसके ससुर महावीर वहां बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी महेंद्र सिंह, बलवान, सुरेश सहित अन्य लोग लाठी-सरियों के साथ आए और उनके ससुर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई जेठानी सरोज और सास चमेली देवी पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और महावीर का हाथ टूट गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने ट्रैक्टर से प्लॉट में पत्थर और डस्ट डालकर कब्जा करने की कोशिश की। उसने बताया कि एक दिन पहले 11 मार्च की शाम को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
वहीं दूसरे पक्ष की संजू देवी का कहना है कि वर्ष 2013 में उन्होंने यह प्लॉट खांदवा निवासी रामनिवास से करीब 4 लाख 24 हजार रुपए में खरीदा था। बुधवार को जब वे प्लॉट पर निर्माण सामग्री डालने गईं तो दूसरे पक्ष ने उन्हें रोक दिया और मारपीट की।
एएसआई हेमराज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में चमेली देवी, सरोज, रेणु, महावीर और संजू घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059384


