सांसद ओला ने दिए साढ़े आठ लाख रूपए, पॉवर हाउस के सामने बनेगा नया ट्यूबवैल
सांसद ओला ने दिए साढ़े आठ लाख रूपए, पॉवर हाउस के सामने बनेगा नया ट्यूबवैल
चिड़ावा : सांसद बृजेंद्र ओला ने कस्बे के खेतड़ी रोड पॉवर हाउस के सामने के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक ट्यूबवैल बनाने के लिए साढ़े आठ लाख रूपए अपने सांसद कोटे से दिए है। नगर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कपिल भगेरिया व युवा नेता बृजेश पूनियां ने बताया कि इस इलाके का ट्यूबवैल जब से खराब हुआ है। तभी से सांसद ओला नए ट्यूबवैल को बनवाने के लिए प्रयासरत थे। पहले उन्होंने साढ़े छह लाख रूपए की स्वीकृति दे दी थी। लेकिन जलदाय विभाग के नियमों और इसके निर्माण के लिए साढ़े आठ लाख रूपए की जरूरत थी।
जब सांसद ओला के सामने इस समस्या को रखा गया। तो उन्होंने तुरंत अपने सांसद कोटे से नई स्वीकृति देते हुए साढ़े आठ लाख रूपए देने का पत्र संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। इस ट्यूबवैल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को इस स्वीकृति की जानकारी मिली तो वे बेवजह अपनी राजनीति चमकाने के लिए तरह-तरह के आरोप और बातें कर रही है। जबकि इस ट्यूबवैल के लिए सांसद ओला ने अपने कोटे से पैसे दिए है। साथ ही वादा किया है कि समस्या समाधान के लिए और भी पैसे की जरूरत होगी। तो वे हर समय तैयार है। क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही ओला से मिलकर इसके लिए आभार जताएगा। सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही इस ट्यूबवैल का काम शुरू हो जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059380


