रसद विभाग व तेल कंपनियों की हुई बैठक, रसद टीम ने की गैस एजेंसियों की जांच
रसद विभाग व तेल कंपनियों की हुई बैठक, रसद टीम ने की गैस एजेंसियों की जांच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को रसद विभाग के अधिकारियों व तेल कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई तथा रसद विभाग की टीम द्वारा गैस एजेसिंयों की जांच की गई। बैठक में डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने तेल कंपनी प्रतिनिधियों से घरेलू गैस की समुचित आपूर्ति व प्रबंधन की बात कही।
इसी क्रम में चूरू जिला रसद कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा जिले में 02 गैस एजेंसी बगड़िया भारत गैस एजेंसी एवं एल एण्ड एल भारत गैस एजेंसी की जांच की गई। दोनों गैस एजेन्सियां नियमित पाई गई। टीम में डीएसओ अंशु तिवाड़ी, सुजानगढ़ प्रवर्तन निरीक्षक सम्पत कुमार, तारानगर प्रवर्तन निरीक्षक जीतू सिंह च चूरू प्रवर्तन निरीक्षक सीमा जूनवाल शामिल रहे।
डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि जिले में गैस एजेन्सियों व गैस सिलेण्डरों की अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी की जांच हेतु 03 सदस्य जांच दल गठित कर दिया गया है तथा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यदि किसी गैस एजेन्सी, वेंडर या अन्य व्यक्ति द्वारा सिलेण्डरों की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव पैदा करना या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करना पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा एलपीजी एक्ट, 2000 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059386


