चूरू एसडीएम ने अटल जन सेवा शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
चूरू एसडीएम ने अटल जन सेवा शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को चूरू एसडीएम सुनील कुमार ने चूरू पंचायत समिति सभागार में अटल जन सेवा शिविर में जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
अटल जन सेवा शिविर में राजस्व,नगरपालिका, बिजली, पानी, सांख्यिकी से संबंधित कुल 12 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेन्द्र कुमार भार्गव, बीसीएमओ डॉ जगदीश भाटी, पीएचईडी से प्रेम कुमार, विद्युत विभाग से वीएल सैनी, पीए सुरेश कुमार, सीमा, रघुवीर सिंह, हिमांशु महला, पूजा मीणा, प्रोग्रामर इंद्राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131404


