[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा शिविरों में आमजन की संतुष्टि ही सफलता का पैमाना : प्रभारी सचिव नवीन जैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा शिविरों में आमजन की संतुष्टि ही सफलता का पैमाना : प्रभारी सचिव नवीन जैन

सेवा शिविरों में आमजन की संतुष्टि ही सफलता का पैमाना : प्रभारी सचिव नवीन जैन

झुंझुनूं : जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में लंबित कार्यों का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

नवलगढ़ नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए जैन ने कहा कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन की रसीद और कार्य पूर्ण होने की समय सीमा की जानकारी दी जाए। उन्होंने सफाई व्यवस्था की भी जानकारी ली और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद ग्राम पंचायत गोठड़ा में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया तथा लाभार्थियों को मूंग मिनिकिट, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाए और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी सचिव ने नगर परिषद झुंझुनूं में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ व पात्र नागरिकों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद कचरा संग्रहण अभियान और निराश्रित पशुओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक राहत और सुविधाएं पहुंचाना है।

Related Articles