[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री श्याम पाठ में भक्तिभाव का उमड़ा सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री श्याम पाठ में भक्तिभाव का उमड़ा सैलाब

श्री श्याम पाठ में भक्तिभाव का उमड़ा सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मोचीवाड़ा स्थित श्री सत्संग भवन में पवन कुमार महनसरिया के पौत्र व सुमित महन सरिया के पुत्र चि जय के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित श्याम पाठ का बाबा श्री श्याम कीजोत लेकर चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महन सरिया व पुजारी संतोष भुढाढराने शुभारंभ किया आयोजित श्री श्याम पाठ के दौरान बाबा श्याम के मधुर भजन प्रसिद्ध गायकर आशीष दाधीच व मेहुल शर्मा के अलावा अमित बंसल द्वारा गाए गए भजनों के बीच श्याम बाबा की बधाई भी सबको वितरीत की गई श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नाचने-झूमते रहे। पूरे वातावरण में श्याम नाम की गूंज सुनाई दी।

इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, रमेश कुमार महनसरिया, पवन कुमार महनसरिया, दिलीप कुमार महनसरिया, ताराचंद महन सरिया, पुनीत महन सरिया सहित समस्त महनसरिया परिवार व मौजूद रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री श्याम पाठ का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के जयकारों से श्री सत्संग भवन का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित भक्तों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अनुपम संगम बताया।

Related Articles