ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला अपने घर का मालिकाना हक, पांच परिवारों को जारी हुए पट्टे
ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला अपने घर का मालिकाना हक, पांच परिवारों को जारी हुए पट्टे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : ग्राम पंचायत भारू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। शिविर में पांच परिवारों को आबादी भूमि में स्थित मकानों का मालिकाना हक देते हुए पट्टे जारी किए गए। पट्टा मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शिविर में वीरेंद्र कुमार पुत्र कुरड़ाराम, अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार, राजेश कुमार पुत्र दयानंद, दिनेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद एवं अनीता देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी भारू को अपने मकानों के पट्टे प्रदान किए गए।
इस कार्य में पंचायत एवं प्रशासन की संयुक्त भूमिका रही। पंचायत प्रशासक कमला देवी ने प्रकरणों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया, वहीं ग्राम विकास अधिकारी निकिता लॉयल और योजना प्रभारी राजेश सैनी ने स्वामित्व योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई।
शिविर में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, मंडावा उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव, विकास अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213620


