[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट से मौत:बड़ा मंदिर रामलीला मैदान के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट से मौत:बड़ा मंदिर रामलीला मैदान के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

जसरापुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट से मौत:बड़ा मंदिर रामलीला मैदान के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बड़ा मंदिर रामलीला मैदान के पास हुई। मोर को करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों ने बताया कि मोर अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

ग्रामीणों की सूचना पर वन रक्षक ओम प्रकाश डोई को अवगत कराया गया। इसके बाद वन चौकी जसरापुर से वन मित्र जयमल खटाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायल मोर को अपने कब्जे में लिया और उपचार के लिए वन विभाग चौकी जसरापुर पहुंचाया।

वन चौकी पर वेटरनरी डॉक्टरने मोर की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने मोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने नियमानुसार राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार किया।

ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि खुले बिजली तार और नीचे लटकी बिजली की लाइनें वन्य जीवों और पक्षियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर कमल केडिया, राहुल सोनी, संजय रोइला, राकेश खिंची, कुलदीप सिंह और सुरेंद्र सोनी मौजूद रहे।

Related Articles