कोलसिया में 19 से 23 मार्च तक गणगौर महोत्सव:पुलिस अधीक्षक ने पोस्टर का विमोचन किया, कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी
कोलसिया में 19 से 23 मार्च तक गणगौर महोत्सव:पुलिस अधीक्षक ने पोस्टर का विमोचन किया, कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कोलसिया गांव में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सांस्कृतिक व शेखावाटी गणगौर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव भगतसिंह यूथ राजस्थान एवं टीम रुद्र द्वारा 19 से 23 मार्च तक श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के दौरान पांच दिनों तक विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोकगीत, फागणिया धमाल, ग्रामीण स्वांग प्रस्तुतियां और ढप प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। ऊंट-घोड़ी नृत्य, लोक कला प्रदर्शन और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
छात्र प्रस्तुतियां देंगे
विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियां भी उत्सव का हिस्सा होंगी। पारंपरिक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मटका दौड़, रस्साकशी, हरदड़ा, सितोलिया, मटकी फोड़ और लूणक्यार जैसे खेल शामिल हैं।
उत्सव स्थल को राजस्थानी पारंपरिक रहन-सहन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक वेशभूषा और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलेगी। ‘शेखावाटी रसोई’ में देशी राजस्थानी व्यंजन और पारंपरिक खानपान का स्वाद भी उपलब्ध होगा। प्रतिदिन शाम को फागणिया गीत और ग्रामीण स्वांग सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059187


