नवविवाहिताओं ने उत्साह के साथ शुरू किया गणगौर पूजन, कुम्हार के घर से लाई मिट्टी
नवविवाहिताओं ने उत्साह के साथ शुरू किया गणगौर पूजन, कुम्हार के घर से लाई मिट्टी
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, कस्बे में शीतला अष्टमी के पावन पर्व पर लोक संस्कृति के अनूठे उत्सव गणगौर की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुई। नवविवाहिताओं और युवतियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए कुम्हार के घर पहुँचकर मिट्टी ली और श्रद्धाभाव से ईसर-गणगौर की प्रतिमाएं बनाईं। स्थानीय निवासी कजोड़ कुमावत ने बताया कि शीतला अष्टमी के दिन सुबह से ही कुम्हारों के यहाँ महिलाओं का तांता लगा रहा। नवविवाहिताओं ने रीति-रिवाजों के अनुसार मिट्टी लाकर गणगौर की प्रतिमाएं तैयार की हैं। अब आने वाले दिनों में गणगौर के पर्व तक कस्बे की गलियों में लोकगीतों की गूंज सुनाई देगी।
निकलेंगे बिंदौरे, सजेगा दरबार
पर्व की शुरुआत के साथ ही दर्जनों की संख्या में युवतियां और महिलाएं प्रतिदिन गणगौर की पूजा करेंगी। प्रतिदिन विधि-विधान से ईसर-गणगौर का पूजन किया जाएगा। गणगौर के पर्व तक कस्बे में बिंदौरे निकाले जाएंगे। पारंपरिक गीतों और गींदड़ के साथ महिलाएं इस उत्सव को यादगार बनाएंगी।
बुजुर्ग महिलाओं के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र में गणगौर का पर्व पति-पत्नी के प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जिसको लेकर इस बार भी क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2059325


