चूरू में घरेलू गैस सिलेंडर की नहीं कोई कमी:कलेक्टर बोले- पर्याप्त है स्टॉक, लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं
चूरू में घरेलू गैस सिलेंडर की नहीं कोई कमी:कलेक्टर बोले- पर्याप्त है स्टॉक, लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं
चूरू : चूरू जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। वर्तमान समय में जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस को लेकर लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यह कहना है जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा का। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने गुरुवार दोपहर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर आमजन को आश्वस्त किया।
कलेक्टर ने जानकारी दी कि घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों की अवधि के बाद होगी, जिसके बाद घर-घर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चूरू में प्रतिदिन लगभग 10 हजार सिलेंडर की खपत है, जबकि जिले में वर्तमान में 19,620 घरेलू सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले में कुल 5 लाख 14 हजार गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं। इनमें से 5 लाख 13 हजार घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं, जबकि 1 हजार व्यावसायिक सिलेंडर उपभोक्ता हैं।
जिला रसद कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
कलेक्टर ने बताया कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला रसद कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अतिरिक्त जिला केलक्टर (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01562-250927 है और यह 24 घंटे सातों दिन कार्यरत रहेगा। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण से संबंधित शिकायतों के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2059178


