आचार्य अभिमन्यु पाराशर को मिला ‘ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड–2026’
आचार्य अभिमन्यु पाराशर को मिला ‘ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड–2026’
खेतड़ी : वैदिक ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान, शिमला (खेतड़ी) के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर को ‘ज्योतिष एक्सीलेंस अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया है।
राजधानी दिल्ली स्थित चिन्मयानंद मिशन भवन में ‘समस्त भारत’ राष्ट्रीय पत्रिका की ओर से आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा राज्यसभा सांसद प्रमोद बोरो ने आचार्य पाराशर को सनातन धर्म, संस्कृति और ज्योतिष विज्ञान के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मानित किया।
आचार्य अभिमन्यु पाराशर अपनी सटीक ज्योतिषीय गणनाओं और हस्तरेखा विश्लेषण के लिए देशभर में पहचान रखते हैं। उनकी भविष्यवाणियां और ज्योतिषीय विश्लेषण जनमानस में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने ज्योतिष विषय पर अनेक शोधपरक लेख लिखे हैं, जो देश के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं।
संस्थान से जुड़े सहयोगियों और अनुयायियों ने इस सम्मान को आचार्य पाराशर की वर्षों की साधना और शोध का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र की प्रासंगिकता और उसकी वैज्ञानिकता में विश्वास को भी दर्शाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2059068


