चूरू में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 1की मौत:खेत में बनी ढाणी से आ रहा था, अज्ञात वाहन के खिलाफ बड़े भाई ने दी रिपोर्ट
चूरू में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 1की मौत:खेत में बनी ढाणी से आ रहा था, अज्ञात वाहन के खिलाफ बड़े भाई ने दी रिपोर्ट
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गौरीसर गांव में एक 55 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर शाम को हुई। मृतक किसान का नाम जोधाराम था। वह बुधवार देर शाम अपने खेत में बनी ढाणी से चूरू सड़क पर आया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे जोधाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत रतनगढ़ के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के बड़े भाई, गौरीसर निवासी बालाराम जाट की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2059178


