[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाकुरसिंह वाली दुग्ध समिति ने ‘सरस लाडो मायरा शुरू की:दुग्ध उत्पादक को बेटी के विवाह पर 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग मिलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

ठाकुरसिंह वाली दुग्ध समिति ने ‘सरस लाडो मायरा शुरू की:दुग्ध उत्पादक को बेटी के विवाह पर 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग मिलेगा

ठाकुरसिंह वाली दुग्ध समिति ने 'सरस लाडो मायरा शुरू की:दुग्ध उत्पादक को बेटी के विवाह पर 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग मिलेगा

रानौली : सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना से संबद्ध ठाकुरसिंह वाली दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ने पशुपालकों के लिए एक नई सामाजिक पहल की है। समिति ने ‘सरस लाडो मायरा योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत दुग्ध उत्पादक सदस्य की बेटी के विवाह पर 21 हजार रुपए की राशि मायरे के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य सदस्य परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में, इस योजना के तहत एक दुग्ध उत्पादक सदस्य की बेटी के विवाह के मौके पर 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। नवविवाहिता और उसके माता-पिता को कपड़े भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग स्वरूप 7100 रुपए नकद राशि का योगदान दिया। समिति की इस पहल की सामाजिक स्तर पर व्यापक सराहना हो रही है।

इस दौरान किसानों और दुग्ध उत्पादकों ने एम.डी. एल.सी. बलाई को बताया कि यह योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने मांग की कि यदि इसे सीकर दुग्ध संघ स्तर पर लागू किया जाए, तो हजारों दुग्ध उत्पादक परिवारों की बेटियों को सामाजिक सहयोग मिल सकेगा। इस पर एम.डी. बलाई ने प्रस्ताव को संघ के बोर्ड के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

योजना की शर्तों के अनुसार, सदस्य को दो वर्षों से दूध की आपूर्ति करनी होगी, वर्ष में कम से कम 180 दिन दूध देना होगा और न्यूनतम 300 लीटर दूध समिति को प्रदान करना आवश्यक है। इस योजना का लाभ एक सदस्य को अधिकतम दो बेटियों तक मिलेगा, और विवाह के समय लड़की का बालिग होना अनिवार्य है।

सरस डेयरी पलसाना के प्रबंध निदेशक एल.सी. बलाई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादक ओमप्रकाश, भंवरलाल सूंडा, हरदेव सिंह, त्रिलोक, सांवरमल, बोदूराम, भागचंद चला, रिछपाल सिंह, राकेश, संजय सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles