दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार:5 साल और 1 साल से फरार थे, पिलानी पुलिस ने पकड़ा
दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार:5 साल और 1 साल से फरार थे, पिलानी पुलिस ने पकड़ा
पिलानी : पिलानी थाना पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पिछले पांच साल से फरार था, जबकि दूसरा करीब एक साल से न्यायालय से अनुपस्थित था। पिलानी थाना अधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने इन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिलानी के मामला संख्या 813/2010 और 717/2010 में पांच साल से फरार स्थाई वारंटी जितेंद्र सेन को जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी जितेंद्र सेन (43) मूल निवासी वार्ड नंबर 17, पिलानी का है। वह वर्तमान में जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रह रहा था।
इसी अभियान के तहत, पुलिस टीम ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिलानी के मामला संख्या 178/18 में करीब एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रघुवीर मीणा को पिलानी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी रघुवीर मीणा (55) निवासी वार्ड नंबर 22, साईं मंदिर के पास, पिलानी का है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058337

