[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेश खरड़िया बने रेस्मा झुंझुनूं जिलाध्यक्ष:राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने सौंपी जिम्मेदारी, बेरला में टीचर के रूप में कार्यरत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

राजेश खरड़िया बने रेस्मा झुंझुनूं जिलाध्यक्ष:राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने सौंपी जिम्मेदारी, बेरला में टीचर के रूप में कार्यरत

राजेश खरड़िया बने रेस्मा झुंझुनूं जिलाध्यक्ष:राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने सौंपी जिम्मेदारी, बेरला में टीचर के रूप में कार्यरत

सूरजगढ़ : राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (रेस्मा) ने राजेश खरड़िया को झुंझुनूं जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व शिक्षक नेता जगदेव सिंह खरड़िया ने यह जानकारी दी। राजेश खरड़िया वर्तमान में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बेरला में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

खरड़िया लंबे समय से शिक्षा जगत और शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे संगठनात्मक स्तर पर शिक्षकों के अधिकार, पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों और शिक्षा नीतियों जैसे विषयों पर लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। उनकी सक्रियता और शिक्षक समाज में उनकी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलाध्यक्ष बनने के बाद राजेश खरड़िया ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता शिक्षकों की एकजुटता को मजबूत करना, उनकी लंबित मांगों का समाधान करवाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाना रहेगा। खरड़िया ने यह भी कहा कि रेस्मा के मंच के माध्यम से शिक्षक समाज को संगठित कर एक मजबूत और प्रभावी मंच प्रदान किया जाएगा।

खरड़िया ने बताया कि संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

Related Articles