महिला अधिकारिता विभाग के आयुक्त ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
महिला अधिकारिता विभाग के आयुक्त ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण
झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग जयपुर के आयुक्त राकेश राजोरिया ने बुधवार को झुंझुनूं जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं समान केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र तथा क्रेच का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त ने उड़ान योजना की लाभार्थी बालिकाओं से संवाद कर सैनिटरी पैड की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। वहीं आरकेसीएल के अंतर्गत जीएस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं से भी चर्चा की तथा प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित अमृता सहकारी बाजार का निरीक्षण कर महिलाओं के उत्पादों की सराहना की। इसके अलावा अलसीसर ब्लॉक की लूणा व धुंधरी ग्राम पंचायतों में महिला विकास केंद्र और योजना के तहत संचालित व्यवसायों का अवलोकन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058338

