[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 15 से 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के निर्देश भी दिए।

15 से 19 मार्च तक मनाया जाएगा राजस्थान दिवस सप्ताह

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस सप्ताह के कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत 15 मार्च को विकसित राजस्थान दौड़, राजस्थान को जाने डिजिटल प्रश्नोत्तरी के लिए पंजीकरण तथा एक जिला एक उत्पाद मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

17 मार्च को राजस्थान को जाने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन होगा। 18 मार्च को जिले के मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles