[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला में शीतला माता का विशाल मेला भरा : 2100 तक की हुई कुश्तियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला में शीतला माता का विशाल मेला भरा : 2100 तक की हुई कुश्तियां

शिमला में शीतला माता का विशाल मेला भरा : 2100 तक की हुई कुश्तियां

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : शिमला के डालोडी धाम में शीतला माता का विशाल मेला 11 मार्च को धूमधाम से भरा। मेला व्यवस्थापक सूबेदार रामकुमार कोलिहान व रामनिवास बाबूजी ने बताया कि 10 मार्च को रंधा पोहा किया गया। तथा 11 मार्च को माता का मेला लगा। जिसमें रात 3 बजे से ही माता के मंदिर के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गए। पुजारी मालाराम प्रजापत ने दिनभर पूजा करवाई। ग्राम की महिलाएं व पुरुषों व बच्चों ने माता के दर्शन किए तथा माता के वासी गुलगुला व पूरी का भोग लगाया।

मेले में दयाल सिंह भोजासिया एंड पार्टी ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। 21 तारीख को मेले के अवसर पर धमाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मेले में 100 रु से 2100 रुपए तक की कुश्ती करवाई गई। रवाँ के पहलवान पूर्ण ने ख्याली को हराकर 2100 रुपए की कुश्ती जीती। मेले के अवसर पर माता के मंदिर को अच्छी तरह से सजाया गया। मेले में रंग बिरंगी दुकान आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर समाजसेवी कंवर सिंह गुरुजी, जयसिंह प्रधान, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह यादव, शीशराम पच, बाबूलाल यादव, नरेश यादव, नरेश मास्टर, रविकांत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, यादव समाज जिलाध्यक्ष विपिन यादव, शीशराम यादव, बुधराम भांजा, रामावतार यादव, राजेंद्र मास्टर, बिल्लू बुलडा सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे। मेले में बहुत भारी जनसैलाब उमड़ा। लेकिन पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिली। मेले में पुलिस जाब्ता नहीं लगाए जाने को लेकर भी लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles