देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 हजार 500 रुपये की जुआ राशि और ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 मार्च को कस्बा खेतड़ीनगर में दबिश देकर ताश पत्तियों पर रूपये दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिपाल सिंह (52) निवासी माकड़ो, अतवीर सिंह (47) निवासी ढाणी पिठोला और भंवरपाल (37) निवासी ढाणी पिठोला, थाना सिंघाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us